2. टिपटिपवा
विद्या - लोककथा
लेखक - स. मृदुला सिन्हा
बातचीत के लिए
1. आप भी कहानी सुनने के लिए मचलते होंगे | आपको कहानी कौन सुनाता है?
Ans:- हमें कहानी सुनना बहुत अच्छा लगता है तथा हमें कहानी हमारी दादी और नानी सुनाती है|
2. 'टिपटिपवा' कौन है? बाघ उसका नाम सुनकर क्यों डर गया था?
Ans:- टिपटिपवा झोपड़ी के छत से टपकती हुई बारिश की बूंदों को कहा गया है| कहानी में जब दादी बोल रही थी न शेरवा के डर, न बघवा के डर| डर त डर टिपटिपवा का डर | यह सब बाघ सुन लेता है और उसे लगता है की यह कोई बड़ा जानवर है इसलिए बह डर गया था|
3.पंडित जी बारिश का जमा पानी कैसे उलीच रहे थे?
Ans:-पंडित जी बारिश का जमा पानी उलीच - उलीचकर फेक रहे थे|
4. कहानी में भोला किस पोथी को बाँचने की बात करता है?
Ans:- पंडित जी के पास एक पोथा है जिसमे वह देख के बता सकते है कि भोला का गधा कहाँ है| भोला उसी पोथी को बाँचने की बात करते है
5.दादी ने ऐसा क्यों कहा कि टिपटिपवा का डर शेर, बाघ से भी बड़ा होता है?
Ans:-टिपटिप होने वाले वर्षा से बहुत से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए दादी ने कहा की टिपटिपवा का डर शेर- बाघ से भी बड़ा होता है।
6. पंडित जी के घर जाते समय भोला ने मोटा लट्ठ साथ में क्यों लिया होगा?
Ans:- भोला सूबह से गधा खोजते खोजते परेसान हो गया था और अभी तक नही मिला था जिससे भोला बहुत गुस्सा कर रहा था| इसलिए भोला ने कहा मिलने दो आज उसे
कहानी में से
1.भोला पंडित जी के पास क्यों गया?
Ans:- भोला सुबह से अपना गधा खोज रहा था लेकिन अभी तक नही मिला था| पंडित जी अपना पोथी देख के बता सकते थे की उसका गधा कहाँ है इसलिए वह पंडित जी के पास गया था|
2.बाघ टिपटिपवा के डर से कहाँ छिप गया?
Ans:- बाघ टिपटिपवा के डर से जंगल की झाड़ी में छिप गया था|
3.गाँववालो की आँखे खुली-की-खुली क्यों रह गई?
Ans:- गाँववाले जब सुबह भोला के घर के पास गधा के जगह बाघ बाँधा हुआ देखलेता है जिससे उसकी आँखे खुली की खुली रह गयी|

0 टिप्पणियाँ