" 1. चिड़ियाँ और चुरुगुन का प्रश्न उत्तर कक्षा 10 || Chidiyan aur churugun ka Question Answer Class 7 || Chidiya aur churungun question answer || Genius Classes4u

1. चिड़ियाँ और चुरुगुन का प्रश्न उत्तर कक्षा 10 || Chidiyan aur churugun ka Question Answer Class 7 || Chidiya aur churungun question answer || Genius Classes4u


chidiya aur churungun question answer,chidiya aur churungun question answer class 7,chidiya aur churungun kavita question answer,chidiya aur churungun ka question answer,chidiya aur churungun question answer class 7th,chidiya aur churungun question answer pdf download,chidiya aur churungun ka question answer class 7,chidiya aur churungun question answer class 7,chidiya aur churungun ka prashn uttar,chidiya aur churungun question answer pdf download,चिड़िया और चुरुंगुन questions answer,chidiya aur churungun class 7 question answer,class 7 hindi chapter 1 chidiya aur churungun question answer,hindi durva class 7 solutions,class 7 hindi durva chapter 1 question answer,चिड़िया और चुरुंगुन questions answer class 7,chidiya aur churungun kavita question answer,





1. चिड़ियाँ और चुरुगुन

लेखक :- हरिवंशराय बच्चन 

विद्या :- कविता

 

शब्दार्थ:- 

पात  - पत्ता

फुनगी - वृक्ष या शाखाओ का सिरा

भरमाया - भ्रम में पड़ गया 

बाट - राहरास्ता

तरु - वृक्ष, पेड़ 

अनिवार - लगातार

अज्ञात - अनजान जिसके बारे में कुछ पता न हो


 

1. 1. नमूने के अनुसार लिखो-

नमूना  छोड़ घोंसला बाहर आया.

                देखी डालेंदेखे पात।

चुरुंगुन घोंसला छोड़कर बाहर आया। उसने डालें और पत्ते देखे।

 

 

(क) डाली से डाली पर पहुँचा, देखीं कलियाँ देखे फूल।

 

उत्तर:- चुरुंगुन एक डाली से दूसरी डाली पर पहुँचा। उसने कलियाँ और फूल देखे।


(ख) खाने-गाने के सब साथी, देख रहे हैं मेरी बाट।

उत्तर:- चुरुंगुन के खाने-गाने वाले सब साथी, उसकी राह देख रहे हैं।


(ग) कच्चे-पक्के फल पहचाने, खाए और गिराये काट।

उत्तर:- चुरूंगुन कच्चे-पक्के फल पहचानने लगा है। उसने कुछ फल खाए और काटकर गिराये हैं।


(घ) उस तरु से इस तरु पर आता, जाता हूँ धरती की ओर।

उत्तर:- चुरुंगुन एक तरु से दूसरे तरु पर आता-जाता रहता है। वह धरती की ओर भी जाता है।


2. कविता से,

(क) चुरुंगुन अपने 'उड़ने' के बारे में बार-बार अपनी माँ से क्यों पूछता है?

उत्तर :- चुरुंगुन अपने 'उड़ने' के बारे में बार-बार अपनी माँ से इसलिए पूछता है क्योंकि वह अभी नादान है, उसे नहीं पता कि उड़ना किसे कहते हैं, उड़ने लायक कब बना जाता है। वह माँ से यह जानना चाहता है कि वह उड़ने लायक हुआ है या नही|

 

(ख) चुरुंगुन को कौन सी चीज़ें अच्छी लगती हैं?

उत्तर:- चुरुंगुन को डालों-पत्तों पर घूमना, पत्ते का हिलमिल कर बातें करते देखना, कलियों और फूलों को देखना, कच्चे-पक्के फल खाना, अपने साथियों के साथ खेलना, सभी वृक्षों पर आना-जाना, धरती की ओर जाना तथा नीला गगन देखना अच्छा लगता है।



(
ग) चुरुंगुन अभी-अभी अपने घोंसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता है। तुम किन चीज़ों के बारे में जानना चाहते हो?

उत्तर:- चुरुंगुन की तरह हम भी पशु-पक्षी, समुद्र में रहने वाले जीवों, ऐतिहासिक धरोहरों, अंतरिक्ष इत्यादिके बारे में जानना चाहते है|

 

2. 3.क्रम से लगाओ
नीचे कुछ चीज़ों के नाम लिखें हैं। चुरुंगुन ने पहले किसे देखा? क्रम से लगाओ।

फूल, पात, फुनगी, दाल, फल,

कलियाँ, धरती, साथी, तरु, दाना, गगन

 

उत्तर:- डाल, पात, कलियाँ, फूल, फुनगी, फल, साथी, तरु, धरती, दाना, गगन

 

3

4. उड़ने के बाद चुरुंगुन कहाँ-कहाँ गया होगा? उसने क्या-क्या देखा होगा? अपने शब्दों में लिखो|

उत्तर:- उड़ने के बाद चुरुंगुन खेत-खलिहानों, बागों में गया होगा। वहाँ उसने फसलों, रंग-बिरंगे खुशबूदार फूल, नदियों, आदमी, पशु तथा पक्षियों को देखा होगा।

 

4. 5. वचन बदलो

नमूना  घोंसला - घोंसले, घोंसलों

एकवचनबहुवचन

डाल ------- डालें, डालों

बात ------- बातें, बातों

कली ------ कलियाँ, कलियों

फूल –----- फूलों

फल –----- फलों

साथी –---- साथियों

तरु –------ तरुओं

दाना –----- दानें

डैना ------- डैने


6. बार-बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ

डाल – ढाल

बात – भात

फूल – मूल

दाना – धान

फल - पल

 

धन्यवाद आपका

अधिक जानकारी के लिए whatsapp से जुड़े

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ