" रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण ( Rasaynik Abhikriya Evm Samikaran ) कक्षा 10 | Class 10 Chemistry Chapter 1

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण ( Rasaynik Abhikriya Evm Samikaran ) कक्षा 10 | Class 10 Chemistry Chapter 1

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण




1. रासायनिक अभिक्रिया क्या है ?

Ans:-  जब कोई पदार्थ अकेले या किसी अन्य पदार्थ के साथ अभिक्रिया करके एक ऐसे पदार्थ का निर्माण करता है जिसका गुण मूल पदार्थ से भिन्न हो, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं |

2. अभिकारक क्या है ?

Ans:- रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहते हैं|

                  CaO  + Co2    à   CaCo3

3. प्रतिफल क्या है ?

Ans:- रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बनने वाले नए पदार्थ को प्रतिफल कहते हैं|

                    CaO  + Co2    à  CaCo3

4. रासायनिक अभिक्रिया की विशेषताओं को लिखें

Ans:- रासायनिक अभिक्रिया की निम्नलिखित विशेषताएं

a)     गैस की उत्पत्ति

b)     अवक्षेप का बनना

c)     रंग में परिवर्तन

d)     ताप में परिवर्तन

e)     अवस्था में परिवर्तन

5. ताप के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार के होते हैं|

Ans:-ताप के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया दो प्रकार के होते हैं

a)     ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

b)     ऊष्माशोषी अभिक्रिया

6. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया को परिभाषित करें

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया:- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अभिक्रिया के फलस्वरूप उष्मा मुक्त होता हो, उसे ऊष्माक्षेपी  अभिक्रिया कहते हैं|

                       C + O2  à CO2

ऊष्माशोषी अभिक्रिया :- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अभिक्रिया के फलस्वरूप उष्मा मुक्त नही होता है, उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं |

                          N2 + O2  à 2NO

7. रासायनिक समीकरण क्या है?

Ans:-रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को उसके सूत्र एवं संकेतों के रूप में निरूपित करने की प्रक्रिया को रासायनिक समीकरण कहते हैं|

                         H2 + Cl2 à 2HCl

8. रासायनिक समीकरण लिखने के नियम को लिखें

Ans:- रासायनिक समीकरण लिखने के नियम निम्न प्रकार से हैं

a)     अभिकारक को उसके सूत्र एवं संकेत के रूप में बाई तरफ लिखा जाता है

b)     अभिकारक को सूत्रों के बीच धनात्मक चिह्न दिया जाता है

c)     प्रतिफल को उसके सूत्र एवं संकेत के रूप में दाएं तरफ से लिखा जाता है

d)     प्रतिफल के सूत्रों के माध्यम धन चिन्ह दिया जाता है

e)     अभिकारक और प्रतिफल को एक तीर द्वारा अलग प्रदर्शित किया जाता है

9.  संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ?

Ans:-जिस समीकरण के दोनों और प्रत्येक तत्व की परमाणु संख्या समान हो, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं|

                                 H2  +  Cl2   à    2HCl

10.  असंतुलित रासायनिक समीकरण क्या है?

Ans:-जिस समीकरण के दोनों तरफ प्रत्येक तत्व की परमाणु संख्या समान नहीं हो उसे असंतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं|

                      H2  +  O2    à    H2O

11.  अनुमान द्वारा संतुलन विधि क्या है?

Ans:-रासायनिक समीकरण को संतुलित करने की एक सरल विधि है जिसे अनुमान द्वारा संतुलन विधि कहते हैं

Ø इस विधि में समीकरण के दोनों तरफ संकेत और सूत्र के ठीक पहले आवश्यक गुणक प्रयोग किया जाता है|

12.  संयोजन या संश्लेषण अभिक्रिया क्या है?

Ans:-वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ परस्पर संयोग करके एक ऐसे नए पदार्थ का निर्माण करता हो जिसका गुण मूल पदार्थ से भिन्न हो, उसे संयोजन या संश्लेषण अभिक्रिया कहते हैं|

                     H2  +  O  à  2H2O

                      C    +  O 2  à   CO2

13.  वियोजन या अपघटन अभिक्रिया क्या है ?

Ans:-वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे किसी बड़े यौगिक के अणु टूट कर दो या दो से अधिक यौगिकों में विभक्त हो जाता है उसे वियोजन या अपघटन अभिक्रिया कहते हैं|

                 CaCO3  à  CaO  +  CO2

14. वैधुत अपघटन अभिक्रिया क्या है ?

Ans:-वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें द्रवित ऑक्साइड एवं क्लोराइड में विधुत धारा प्रवाहित करने पर वे अपघटित हो जाते हैं उसे वैधुत अपघटन अभिक्रिया कहते है|

                      2Nacl      à   2Na  +  cl2

15. एकल विस्थापन अभिक्रिया क्या है?

Ans:-वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमे किसी यौगिक में उपस्थित किसी परमाणु या परमाणुओं के समूह को किसी दूसरे परमाणु द्वारा विस्थापित कर दिया जाता है उसे एकल विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं|

             Fe  + Cuso4  à  Feso4  + Cu

16. उभय विस्थापन अभिक्रिया क्या है ?

Ans:-वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो यौगिक अपने आयनो का आदान - प्रदान कर के नए यौगिक का निर्माण करता है, उसे उभय विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं |

               XY + AB  à  XB  +  AY

        FeS  +  H2SO4  à  FeSO4  +  H2S

17. अवक्षेपन अभिक्रिया क्या है ?

Ans:- वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ठोस पदार्थ के रूप में अवक्षेप प्राप्त होता हो उसे अवक्षेपन अभिक्रिया कहते है|

          NaCl   + AgNo3 à  Agcl  NaNo3

18. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है ?

Ans:-वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे कोई अम्ल भस्म से अभिक्रिया करके लवण और जल बनाता है, उसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते है|

          HCl   +  NaoH  à NaCl   +   H2O

19. प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया क्या है ?

Ans:-वैसी रासायनिक अभिक्रिया जो प्रकाश की उपस्थिति में संपन्न होता है, उसे प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया करते हैं

Ø प्रकार संश्लेषण प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया का उदाहरण है|

         6CO2  +  6H2O   à  C6H12O6  +  6O2

20. ऑक्सीकरण अभिक्रिया क्या है ?

Ans:- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें किसी तत्व या यौगिक से ऑक्सीजन का संयोग या हाइड्रोजन का निष्कासन होता है, उसे ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहते हैं|

                         C  +  O2  à  CO2

Ø शरीर में भोजन का पचना ऑक्सीकरण ( उपचयन ) अभिक्रिया है

21. अवकरण अभिक्रिया क्या है ?

Ans:-वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे किसी तत्व या योगीक से हाइड्रोजन का संयोग या ऑक्सीजन का निष्कासन होता है, उसे अवकरण अभिक्रिया करते हैं|

                           H2  +  Cl2   à   2HCl

22. रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है?

Ans:- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे ऑक्सीकरण एवं अवकरण अभिक्रिया दोनों साथ - साथ संपन्न होता है, उसे रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं|

              CuO  +  H2   à   Cu  + H2O

23. संक्षारण क्या है ?

Ans:- वैसी प्रक्रिया जिसमे धातु की शक्ति नष्ट होने लगती है, उसे संक्षारण कहते हैं

Ø लोहे में लगने वाला जंग भूरे रंग का होता है

24. दहन क्या है ?

Ans:- जब कोई पदार्थ ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलकर उष्मा और प्रकाश उत्पन्न करता है जलने की इस क्रिया को दहन कहते हैं ।

Ø दहन की क्रिया में जो पदार्थ जलता है उसे दहनशील या ज्वलनशील पदार्थ कहते हैं ।

Ø दहन की क्रिया में जो पदार्थ नही जलता है उसे अदहनशील या अज्वलनशील पदार्थ कहते हैं ।


Video Link- https://youtube.com/live/6frpv4bMHZ0

YouTube Link- YouTube.com/GeniusClasses4u

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ